इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा, घर में आएगी सुख, समृद्धि

धर्म डेस्क: घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत लाभकारी माना जाता हैं। क्यों की तुलसी के  पौधा में लक्षमी नारायण निवास करते हैं। इसे घर में लगाने से घर की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ घर में सुख, समृद्धि आती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे घर के उस दिशा के बारे में जिस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा, घर में आएगी सुख, समृद्धि। 

1 .ज्योतिष के मुताबिक तुलसी को हमेशा उत्तर दिशा में ही लगानी चाहिए। इसे बुध की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तुलसी को लगाने से घर में सुख, समृद्धि आती हैं तथा घर में रहने वाले लोगों को हर कार्य में तरक्की मिलती हैं। 

2 .अगर आप अपने घर में तुलसी लगा रहे हैं तो आप कभी भी जमीन में न लगाए। आप तुलसी को हमेशा गमले में लगाए। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

3 .आपको बता दें की तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में रखी गई तुलसी हमेशा अशुभ फल देती है। 

4 .तुलसी में प्रतिदिन जल देने से घर में खुशियां बनी रहती हैं और घर में रहने वाले लोगों को जीवन के हर कार्य में तरक्की मिलती हैं।

5 .शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाने से माता लक्षमी प्रसन्न होती हैं और इनकी कृपा इंसान के दैनिक जीवन पर बना रहता हैं।

0 comments:

Post a Comment