ग्रुप-C के पदों पर निकली वैकेंसी, वेतन 56900, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) ने ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया हैं। आप फटाफट आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण :लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) ने Nursing Attendant(ग्रुप-C) के 35 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं-12वीं पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, वहीं अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

वेतनमान : 18000-56900 रुपये प्रतिमाह। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://lhmc-hosp.gov.in/

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और ऑफलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित हैं। वहीं अन्य वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं हैं।

0 comments:

Post a Comment