मीडिया में आ रही खबर के अनुसार मोदी सरकार इसकी तैयारी कर रही हैं। बहुत जल्द आधिकारिक रूप से डीए बढ़ोत्तरी का ऐलान किया जा सकता हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही हैं की होली के पहले कर्मचारियों को डीए का तोहफा मिल सकता हैं।
खबर के अनुसार मोदी सरकार डीए में 4 फीसदी की वृद्धि कर सकती हैं। साथ ही साथ कर्मचारियों को 4 फीसदी एरियर भी दे सकती है। इससे उनकी सैलरी में अच्छी वृद्धि होगी और कर्मचारियों को इससे आर्थिक मजबूती भी प्राप्त होगी।
बता दें की वर्तमान में मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी डीए का लाभ दे रही हैं। मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के संकट के देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी को जून 2021 तक के लिए रोक लगा रखी हैं।

0 comments:
Post a Comment