SSC में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, 21 मार्च अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: एसएससी ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी भारत सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। जो लोग अभी तक आवेदन नहीं किये हैं वो जल्दी आवेदन करें। क्यों की आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न मल्टी टास्किंग कर्मचारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2021 तक निर्धारित किया हैं। वहीं इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास तय की गई हैं।

बता दें की  कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में ये नहीं बताया गया हैं की इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा कितने पद भरे जाएंगे। इसको लेकर एसएससी बहुत जल्द कोई सूचना जारी करेगा। आप एसएससी की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

ऐसे करें आवेदन : अगर आप  मल्टी टास्किंग कर्मचारी की नौकरी करना चाहते हैं तो आप एसएससी की वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जा कर 21 मार्च से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। बता दें की एसएससी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा।

0 comments:

Post a Comment