टेस्‍ट, वनडे और T20 में भारत का सबसे कम स्‍कोर, जानकर हो जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क: आपने भारतीय क्रिकेट टीम को बड़े-बड़े स्कोर बनाते तथा मैच को जीतते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारतीय टीम का टेस्‍ट, वनडे और T20 में सबसे कम स्कोर कितना हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारतीय टीम के टेस्‍ट, वनडे और T20 में बनाये गए सबसे कम स्कोर के बारे में।

टेस्‍ट, वनडे और T20 में भारत का सबसे कम स्‍कोर, जानकर हो जाएंगे हैरान। 

टेस्ट क्रिकेट: बता दें की टेस्‍ट क्रिकेट में भारत का सबसे कम स्‍कोर 36 रन का हैं। साल 2020-21 के भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड टेस्‍ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम मात्र 36 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी। 

वनडे क्रिकेट: वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे कम स्‍कोर 54 रन का हैं। साल 2000-01 में श्रीलंका के खिलाफ शारजाह के मैदान पर भारतीय टीम मात्र 54 रन पर आउट हो गई थी। ये वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर हैं। 

टी20: मिली जानकारी के मुताबिक टी20  क्रिकेट में भारत का सबसे कम स्‍कोर 74 रन का हैं। साल 2008-09 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में भारतीय टीम मात्र 74 रन पर आउट हो गयी थी। ये भारत का टी20 में सबसे कम स्कोर हैं। 

0 comments:

Post a Comment