वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले TOP-7 खिलाड़ी, जानें सभी का नाम।
1 .रिकी पोंटिंग: सबसे ज्यादा कैच लेने वालों के लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पहले नंबर पर हैं। पोंटिंग ने 375 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 160 कैच पकड़े हैं।
2 .मोहम्मद अजहरुद्दीन: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम हैं। इन्होने कुल 334 वनडे मैचों में 156 कैच पकड़े हैं।
3 .सचिन तेंदुलकर: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने कुल 463 वनडे इंटरनैशनल मैच में 140 कैच पकड़े हैं।
4 .स्टीफन फ्लेमिंग: सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले की लिस्ट में न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 280 मैचों में 133 कैच पकड़े हैं।
5 .जैक कैलिस: इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने 328 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 131 कैच पकड़े हैं।
6 .यूनिस खान: पाकिस्तान के बल्लेबाज यूनिस खान इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। इन्होने 265 मैचों में 130 कैच पकड़े हैं।
7 .मुथैया मुरलीधरन: सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वालों की लिस्ट में श्रीलंक के पूर्व ऑफ स्पिनर मुरलीधरन सांतवे नंबर पर हैं। इन्होने 350 वनडे इंटरनैशनल मैच में 130 कैच पकड़े हैं।

0 comments:
Post a Comment