बता दें की शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांघो में मौजूद होती है। इस हड्डी को फीमर के नाम से जाना जाता हैं। वहीं शरीर की सबसे छोटी हड्डी हमारे कान में मौजूद होती है जिसे स्टेपीज के नाम से जाना जाता है। यह शरीर की सबसे छोटी हड्डी होती हैं।
विज्ञान के मुताबिक इंसान के शरीर के हड्डियों का भार हमारे शरीर के वजन का 14 प्रतिशत होता है। ये हड्डियां 50 प्रतिशत पानी और 50 प्रतिशत ठोस पदार्थ से मिलकर बनती हैं। हड्डियों में कैल्सियम की मात्रा सबसे अधिक पाई होती हैं।
आपको बता दें की हड्डियों के बीच एक जैली होती है, जिसे बोनमैरो कहते हैं। इस जैली में ब्लड सेल्स बनते हैं। यानि की शरीर में ब्लड बनाने का काम भी हड्डियों के द्वारा ही की जाती हैं। रेड ब्लड सेल्स शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं और सफेद ब्लड सेल्स रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
0 comments:
Post a Comment