हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में कई तरह से शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इस बदलाव के कारण गर्भवती महिला के शरीर में सूजन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या के बारे में सभी महिलाओं को जानना चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें और आपके शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उन अंगों के बारे में जिन अंगों में गर्भावस्था के समय सूजन आ जाती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में आ जाती है इन 5 अंगों में सूजन।
पैरों में सूजन, गर्भावस्था के समय लगभग सभी महिलाओं के पैरों में सूजन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। ये समस्या शरीर में पानी या आयरन की कमी के कारण उत्पन होती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए और आयरन युक्त आहार खानी चाहिए। आप चाहें तो हल्के गुनगुने पानी में कुछ देर अपने पैरों को डुबोकर रख सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा और पैरों की सूजन भी कम होगी।
चेहरे पर सूजन, गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनिक परिवर्तन के कारण चेहरे पर सूजन आ जाती हैं। इससे महिलाओं का चेहरा सूज जाता हैं तथा उसे परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम करनी चाहिए। इससे चेहरे के सूजन में कमी आएगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
मसूड़ों में सूजन,गर्भावस्था में मसूड़ों में सूजन की समस्या कैल्शियम की कमी के कारण होता हैं। इससे कभी कभी मसूड़ों से खून भी आने लगते हैं और गर्भवती महिला को दर्द का भी सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर से चेकअप कराते रहना चाहिए।
ओवरीज में सूजन, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भाशय की कोशिकाओं में खिचाव आने लगता हैं। इस खिचाव के कारण महिलाओं के ओवरीज में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या के कारण यूरिन करते समय महिलाओं को जलन और तेज दर्द का भी सामना करना पड़ता हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
पेल्विक में सूजन, गर्भावस्था के समय जब महिलाओं के गर्भ में भूर्ण विकसित होता हैं तो इससे महिलाओं के पेल्विक पर सबसे ज्यादा जोर पड़ता हैं। जिससे पेल्विक में सूजन आ जाती हैं और महिलाओं के पीठ में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इतना हीं नहीं पेल्विक में सूजन के कारण महिलाओं को उठने बैठने में भी परेशानी होती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को सुबह में व्यायाम करनी चाहिए और खाली पैर खास पर टहलना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment