हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो वो एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। इसके लिए महिलाएं कई तरह के उपाय भी अपनाती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कुछ महिलाओं के बच्चे स्वस्थ जन्म नहीं ले पाते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप गर्भावस्था के समय करती हैं तो इससे आपका बच्चा स्वस्थ जन्म लेगा और उसका शरीर बीमारियों से भी मुक्त रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती हैं तो गर्भावस्था में करें ये 5 काम।
साफ़ सफाई का ख्याल रखें, अगर कोई महिला स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती हैं तो गर्भावस्था के समय सबसे पहले उन्हें अपने शरीर के साथ साथ आस पास के जगह के साफ़ सफाई का ख्याल रखें। क्यों की साफ़ सफाई नहीं होने के कारण महिलाओं के शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता हैं। जिससे महिलाओं की तबियत ख़राब हो जाती हैं और गर्भ में पल रहा बच्चा अस्वस्थ रहने लगता हैं। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को अपने साफ़ सफाई पर विशेष ख्याल रखना चाहिए।
रूटीन चेकअप कराएं, स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए महिलाएं गर्भावस्था के समय किसी अच्छे डॉक्टर से रूटीन चेकअप कराते रहें। महिलाओं को हर महीने ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और थायराइड की जांच करानी चाहिए। इससे महिला के साथ साथ गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ रहता हैं तथा शरीर में किसी भी प्रकार के बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इससे जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। महिलाएं इस बात का सदैव ख्याल रखें।
फोलिक एसिड युक्त आहार लें, गर्भावस्था में फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन महिला के साथ साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अमृत के समान होता हैं। इससे बच्चे के शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं तथा बच्चा खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। इसलिए अगर आप स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती हैं तो आप पालक, ब्रोकली, सेब और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकती हैं। इसमें फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
आयरन युक्त आहार का सेवन करें, स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए महिलाओं को गर्भावस्था में आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की आयरन युक्त आहार के सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं और गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। साथ हीं साथ बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भावस्था में स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए अनार, चुकंदर, अखरोट, सेब आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
रोजाना मेडिटेशन करें, स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए गर्भावस्था में मेडिटेशन करना बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की मेडिटेशन करने से महिलाओं का दिमाग शांत रहता हैं तथा दिमाग में चिड़चिड़ापन की भावना उत्पन नहीं होती हैं। साथ हीं साथ महिलाएं तनाव और डिप्रेशन से मुक्त रहती हैं। जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही तरीकों से होता हैं और जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment