हेल्थ डेस्क: आज के समय में लोग स्वस्थ और फ़िट बॉडी के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने से कारण वो अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखने में असमर्थ हो जाते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट बना सकते हैं। साथ ही साथ इस उपाय से आपका बॉडी बीमारियों से भी मुक्त रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की स्वस्थ और फ़िट बॉडी के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय।
साइकिल चलाएं, अगर आप अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो आप रोजाना साइकिल चलाएं। साइकिल चलाने से आपके शरीर की मांसपेशियों में खिचाव आएगा तथा शरीर में रक्त प्रभाव सही तरीकों से होगा। इसलिए आप अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए रोजाना साइकिल चलाएं। आपके लिए बेहतर होगा।
पालक का जूस पिएं, दरअसल पालक का जूस पोषक तत्वों का भंडार होता हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम और फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। इससे इंसान का बॉडी स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए यह घरेलू उपाय बॉडी और स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए सबसे कारगर माना जाता हैं।
ग्रीन टी का सेवन करें, बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन सबसे लाभदायक होता हैं। इसमें पाए जाने वाला टैनिन बॉडी के कोलेस्ट्रॉल को बर्न करता हैं। इससे शरीर में ताकत आती हैं और इंसान के शरीर का वजन भी कम हो जाता हैं। साथ ही साथ शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। इसलिए आप बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करें।
शहद खाएं, दरअसल शहद में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखती हैं। इसके सेवन से शरीर में पाए जाने वाला अतिरिक्त कैलोरी बर्न होता हैं तथा शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीकों से काम करता हैं। आप प्रतिदिन शहद को हल्के गर्म पानी में डाल कर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर का मोटापा भी धीरे धीरे कम होगा।
प्रोटीन युक्त आहार लें, बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन सबसे लाभदायक माना जाता हैं। क्यों की प्रोटीन युक्त आहार लेने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती हैं और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। साथ ही साथ इसके इंसान खुद को स्वस्थ और स्ट्रेस मुक्त महसूस करता हैं। इसलिए हर इंसान को रोजाना प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडा, अंकुरित अनाज, दाल, दूध, आदि का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment