हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर महिलाओं को हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जिन सब्जियों का सेवन गर्भावस्था के समय करना बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं तथा महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं।
पालक, गर्भावस्था के समय पालक की सब्जी का सेवन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। पालक की सब्जी में आयरन और फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे ले लिए भी लाभकारी साबित होती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को पालक की सब्जी का सेवन करना चाहिए।
मेथी, दरअसल मेथी में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती हैं जो महिलाओं के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। मेथी की सब्जी के सेवन से गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ जोड़ों में उत्पन होने वाले दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाता हैं। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी ठीक तरीकों से होता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं मेथी की सब्जी का सेवन जरूर करें।
बीन्स, गर्भावस्था में बीन्स की सब्जी महिलाओं के लिए अमृत के समान होता हैं। क्यों की बीन्स की सब्जी में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं जो महिलाओं को तुरंत एनर्जी देने का काम करती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में एनर्जी आती हैं और थकान की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को गर्भावस्था में बीन्स की सब्जी का सेवन करना चाहिए।
ब्रोकली, दरअसल ब्रोकली की सब्जी को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। इसके सेवन से महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। साथ हीं साथ शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक तरीकों से काम करता हैं जो माँ और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं और गर्भ में बच्चे का विकास भी ठीक तरीकों से होता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को ब्रोकली की सब्जी का सेवन करना चाहिए।
टमाटर, गर्भावस्था में टमाटर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। क्यों की टमाटर में विटामिन सी, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। जिससे महिलाओं का पाचन तंत्र बेहतर होता हैं। साथ हीं साथ पेट में कब्ज और गैस की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। इतना हीं नहीं टमाटर के सेवन से गर्भवती महिला को तनाव और डिप्रेशन से भी राहत मिलती हैं। साथ साथ एनीमिया की बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था में टमाटर की सब्जी महिलाओं के लिए सबसे फ़ायदेमंत साबित होती हैं।
0 comments:
Post a Comment