हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो शादी हो जाने के बाद बहुत से कपल बच्चे की प्लानिंग करते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण महिलाएं जल्दी गर्भवती नहीं हो पाती हैं और उनका माँ बनने का सपना अधूरा लगने लगता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों पर अगर आप ध्यान देते हैं तो इससे आप बहुत जल्द गर्भवती हो सकते हैं और आपका माँ बनने का सपना पूरा हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
ओवुलेशन चक्र का ख्याल रखें, जल्दी गर्भवती होने के लिए महिलाओं को ओवुलेशन चक्र का ख्याल रखना चाहिए। क्यों की ओवुलेशन चक्र के समय महिलाओं के गर्भावस्था में पाए जाने वाले अंडे की गुणवत्ता सबसे अच्छी होती हैं। इस समय संबंध बनाने से महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं। पीरियड्स ख़त्म होने के 14 से 18 दिन बाद महिलाओं के शरीर में ओवुलेशन चक्र प्रारंभ होते हैं। इस समय महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं। बच्चे की प्लानिंग कर रहे महिलाओं को इसका ख्याल रखना चाहिए।
थायराइड का चेकअप कराएं, कुछ महिलाओं के शरीर में थायराइड की समस्या होती हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती हैं और महिलाएं चाह कर भी गर्भवती नहीं हो पाती हैं। इसलिए अगर आप जल्दी गर्भवती होना चाहती हैं तो आप अपने थायराइड की जांच जरूर कराएं। इससे आपको गर्भवती होने में आसानी होगी और आपका स्वास्थ भी बेहतर रहेगा।
पौष्टिक आहार का सेवन करें, जल्दी गर्भवती होने के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की पौष्टिक आहार के सेवन से महिलाओं के शरीर में पाए जाते वाले सभी हार्मोन्स संतुलित रहते हैं तथा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के निर्माण में वृद्धि होती हैं। जिससे महिलाओं को गर्भवती होने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। इसलिए महिलाएं हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज आदि का सेवन करें। जल्दी गर्भवती होने के लिए महिलाओं को इन बातों का सदैव ख्याल रखना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment