हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में उसे समय समय पर अपने बॉडी की जांच कराते रहनी चाहिए ताकि महिला के साथ साथ उसके गर्भ में विकसित हो रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के बाते में जिन चीजों की जांच गर्भावस्था के समय सभी महिलाएं को करानी चाहिए। इसे नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में इन 5 चीजों की जांच करा लेना है बहुत ज़रूरी।
ब्लड की जांच, गर्भावस्था के समय ब्लड की जांच करा लेना बहुत ज़रूरी होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर के अंदर मौजूद बीमारियों के बारे में सही जानकारी प्राप्त होती हैं। साथ हीं साथ इससे रक्तचाप, ब्लड सर्कुलेशन के बारे में भी सही जानकारी मिल जाती हैं। इससे महिलाओं को माँ बनने में आसानी होती हैं और उसे भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था में समय समय पर ब्लड टेस्ट कराते रहना चाहिए।
थायराइड की जांच, गर्भावस्था के समय बहुत हीं महिलाओं को थायराइड की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण कई बार महिलाएं गर्भपात का भी शिकार हो जाती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय थायराइड की जांच करानी चाहिए ताकि महिला के साथ साथ उसके गर्भ में विकसित हो रहा भूर्ण स्वस्थ और सेहतमंद रह सके।
यूरिन की जांच, गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय यूरिन की जांच कराना बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की यूरिन की जांच से महिलाओं को अनुवांशिक बीमारियों के बारे में पता चल जाता हैं। साथ हीं साथ गर्भ में विकसित हो रहे भूर्ण की स्थिति के बारे में भी सही जानकारी प्राप्त होती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाएं अपने यूरिन की जांच जरूर कराएं। इसे भूल कर भी नजरअंदाज ना करें।
ह्रदय की जांच, गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। जिसके कारण महिलाओं को सांस लेने में परेशानी होती हैं और शरीर में ह्रदय संबंधित समस्या उत्पन हो जाती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपने ह्रदय की जांच कराते रहना चाहिए ताकि महिला का स्वस्थ अच्छा रह सकते हैं और उसे ह्रदय संबंधित कोई परेशानी ना हो।
डायबिटीज़ की जांच, गर्भावस्था के समय में महिलाओं को डायबिटीज़ होने का चांस बढ़ जाता हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे के विकास पर पड़ता हैं। इससे महिला के साथ साथ बच्चे का भी स्वस्थ ख़राब हो जाता हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाओं को समय समय पर डायबिटीज़ की जांच कराते रहना चाहिए। ये महिलाओं के स्वास्थ के लिए अच्छा होता हैं।
0 comments:
Post a Comment