गर्भावस्था में होता है इन 5 बीमारियों का खतरा, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के बीमारियों का खतरा बना रहता हैं। इन बीमारियों के बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके और अपने बच्चे को स्वस्थ और सेहतमंद जन्म दे सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों का खतरा गर्भवती महिलाओं के शरीर में सबसे अधिक होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में होता है इन 5 बीमारियों का खतरा, महिलाएं रखें ध्यान। 
एनीमिया, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में जब भूर्ण विकसित होने लगता हैं तब महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में एनीमिया की बीमारी जन्म ले लेती हैं। इससे महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, सेब, अखरोट, पालक आदि का सेवन करना चाहिए। 

डायबिटीज़, गर्भावस्था के समय बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जिनके शरीर के शुगर का लेवल बढ़ जाता हैं। जिससे महिलाओं को डायबिटीज़ होने का खतरा बना रहता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में थकान की समस्या जन्म ले लेती हैं और गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय अपने ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए और अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

रक्तचाप, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में रक्तचाप की बीमारी होने का खतरा बना रहता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं और महिलाओं को चक्कर आने की समस्या होने लगती हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए और समय समय पर अच्छे डॉक्टर से रक्तचाप की जांच कराते रहना चाहिए ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए। 

तनाव, गर्भावस्था के समय महिलाओं के दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। जिसके कारण महिलाओं के दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या जन्म ले लेती हैं। जिससे महिलाओं के सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होती हैं और महिलाओं के दिमाग में चिड़चिड़ापन की समस्या भी उत्पन हो जाती हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को मेडिटेशन करना चाहिए तथा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।  

गैस और कब्ज, गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में गैस और कब्ज की बीमारी होने का खतरा सबसे अधिक होता हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को अपने खान पान पर विशेष रूप से ध्यान देनी चाहिए। क्यों की गैस और कब्ज की बीमारी के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं की सेहत भी ख़राब हो जाती हैं। इस परेशानियों से बचने के लिए महिलाओं को समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए और नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। 


0 comments:

Post a Comment