हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका दिमाग कमजोर होता जा रहा हैं। इसकी वजह से इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती हैं और इंसान का स्वास्थ भी प्रभावित होता हैं। साथ हीं साथ इंसान की याददाश्त भी कमजोर हो जाती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से दिमाग के कमजोर होने का असली कारण।
नींद पूरी नहीं लेना, दिमाग के कमजोर होने का असली कारण नींद का पूरा ना होना हो सकता हैं। क्यों की नींद पूरी नहीं होने के कारण इंसान के दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाता हैं। जिससे दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स उत्पन होने लगता हैं। जिससे इंसान के दिमाग में कई तरह की मानसिक परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए अगर आप अपने दिमाग को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लें। इससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी तथा आपका दिमाग भी स्वस्थ रहेगा।
धूम्रपान करना, दरअसल धूम्रपान में निकोटिन की मात्रा अधिक होती हैं जो दिमाग के न्यूरो सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इससे दिमाग की कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। साथ हीं साथ इंसान की याददाश्त भी ख़राब हो जाती हैं। इसलिए अगर आप अपने दिमाग को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो धूम्रपान का सेवन भूलकर ना करें।
पोषक तत्वों की कमी, जब किसी व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं तब उस व्यक्ति का दिमाग कमजोर हो जाता हैं तथा उसके दिमाग में स्ट्रेस उत्पन होने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हर इंसान को पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से इंसान के दिमाग के साथ साथ उसका शरीर भी स्वस्थ रहता हैं तथा दिमाग की याददाश्त भी अच्छी बनी रहती हैं।
मोटापा, दिमाग के कमजोर होने का असली कारण मोटापा भी हैं। क्यों की मोटापा होने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं। जिसके कारण इंसान के दिमाग में चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। साथ हीं साथ दिमाग का सेरिब्रम ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं। जिससे इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे कारगर उपाय व्यायाम हैं। आप रोजाना व्यायाम करने अपने शरीर के मोटापा को कम कर सकते सकते हैं तथा अपने दिमाग को तेज बना सकते हैं।
तनाव, दरअसल तनाव लेने से इंसान के दिमाग में पाए जाने वाले ग्लैंड सिकुड़ने लगते हैं। जिससे इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। साथ हीं साथ सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। इससे इंसान के दिमाग में मानसिक बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। इसलिए अगर आप अपने दिमाग को स्वस्थ और तेज बनाना चाहते हैं तो आप किसी भी बात का तनाव ना लें तथा एक हैप्पी जिंदगी एन्जॉय करें। इससे आपका दिमाग स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा आपकी याददास्त भी अच्छी रहेगी।
0 comments:
Post a Comment