बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, तेज चलेगा दिमाग

डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में बच्चे कम उम्र से हीं तनाव में रहने लगते हैं। जिसके कारण बच्चे का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। साथ हीं साथ बच्चे की मानसिक स्थिति भी बेहतर नहीं रहती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फूड्स के सेवन के बारे जिन फूड्स के सेवन से बच्चों का दिमाग तेज चलने लगता हैं तथा बच्चा मानसिक रूप से मजबूत होता हैं और सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर रहती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, तेज चलेगा दिमाग। 
अंडा, बच्चों के लिए अंडा का सेवन सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। क्यों की अंडा में प्रोटीन और कैल्शियम के साथ साथ विटामिन डी पाया जाता हैं। जो दिमाग को एनर्जी देने का काम करता हैं। इससे दिमाग के सेल्स का विकास ठीक तरीकों से होता हैं। इससे बच्चे की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं और याददाश्त भी बेहतर होता हैं। इसलिए बच्चे को रोजाना अंडा खिलाएं। इससे उसका सेहत भी अच्छा रहेगा। 

बादाम, दिमाग को तेज बनाने के लिए आप अपने बच्चे को रोजाना बादाम खिलाएं। क्यों की बादाम में फाइबर और विटामिन सी का भंडार होता हैं। जो बच्चे के दिमाग को मजबूत बनाता हैं। इससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से काम करता हैं तथा बच्चे की मेमोरी बूस्ट होती हैं। साथ हीं साथ बच्चे के दिमाग में मानसिक बीमारी होने का खतरा भी कम जाता हैं।  

दूध, बच्चों के लिए दूध का सेवन अमृत के समान होता हैं। दूध में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती हैं जो दिमाग के सेरिब्रम को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। इससे बच्चे का दिमाग तेज होता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति भी अच्छी रहती हैं। साथ हीं साथ दूध के सेवन से बच्चे के शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक तरीकों से काम करता हैं। जिससे बच्चा खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। 

ओट्स, दरअसल ओट्स फाइबर, पोटेशियम और जिंक का अच्छा स्रोत होता हैं। जिसके सेवन से बच्चे का दिमाग तेज चलता हैं तथा बच्चा बीमारियों से मुक्त रहता हैं। साथ हीं साथ ओट्स के सेवन से दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होता हैं। जिससे बच्चे की याददाश्त अच्छी रहती हैं तथा दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या भी उत्पन नहीं होती हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को रोजाना ओट्स खिलाएं। 

अखरोट, बच्चों को अखरोट खिलाने से उनका दिमाग तेज होता हैं। क्यों की अखरोट में आयरन और कैल्शियम के साथ फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे सेवन से दिमाग की कोशिकाओं में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। जिससे बच्चे की मेमोरी बूस्ट होती हैं और उसकी याददाश्त भी अच्छी रहती हैं। इससे बच्चा मानसिक रूप से मजबूत होता हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को सुबह की डाइट में अखरोट जरूर खिलाएं। इससे बच्चे का सेवन भी अच्छा रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment