नई दिल्ली: स्टार्टअप के नाम पर दिल्ली में आईआईटी इंजिनियर लड़का पैदा करने का खेल चला रहा था। वह बेटे की चाहत रखने वाले कपल्स को विदेश भेजता था। जहां बेटे वाले भ्रूण को महिला के गर्भ में इंजेक्ट करा दिया जाता था। आपको बता दें की 9 लाख के इस पैकेज में 15 दिन के लिए कपल्स को विदेश भेजकर यह धंधा चलाया जा रहा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक शिकायत के आधार पर कई विभागों के साथ सोमवार रात छापेमारी कर इससे पर्दा उठाया।
जानकारी के अनुसार एक वेबसाइट के जरिए कपल को आईवीएफ सेंटर बुलाकर डील की जाती थी। पहले रजिस्ट्रेशन होता था और इसके लिए 10 हजार रुपये देने होते थे। इसके बाद 9 लाख में डील होती थी। मंत्रालय के अनुसार, कपल्स को दुबई, थाईलैंड और सिंगापुर भेजा जाता था। इसमें लड़का पैदा होने की पक्की गारंटी होती थी।
मंत्रालय के अनुसार इसमें सैकड़ों लोग काम करते थे। इसके लिए कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। दो साल में देशभर में 6 लाख लोगों से संपर्क स्थापित किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहल की और दिल्ली स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय महिला आयोग सहित 14 विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार की रात छापेमारी कर इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया।
लड़का पैदा करने का ये सारा काम आईआईटी इंजीनियर की देख रेख में हो रहा था। पुलिस अभी इस केस की छान बिन कर रही हैं। पूछ ताछ के बात अब ये पता चलेगा की इसका जाल देश में और कहां कहां हैं।

0 comments:
Post a Comment