सरकारी नौकरी: आरआरसी पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती (आरआरसी) में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड, अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। 10वीं पास उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 दिसंबर 2019 (शाम 05:00 बजे) तक
योग्यता।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं / हाई स्कूल (SCVT / NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त) 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
पदों का नाम पदों की संख्या
मैकेनिकल वर्कशॉप, गोरखपुर 411
सिग्नल वर्कशॉप, गोरखपुर कैंट 63
ब्रिज वर्कशॉप, गोरखपुर कैंट 35
मैकेनिकल वर्कशॉप, इज्जत नगर 151
डीजल शेड, इज्जत नगर 60
कैरेज और वैगन, इज्जत नगर 64
कैरेज एंड वैगन, लखनऊ जंक्शन 155
डीजल शेड, गोंडा 90
कैरेज एंड वैगन, वाराणसी 75
आयु सीमा :
न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित हैं।
आप ner.indianrailways.gov.in वेबसाइट पाए जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment