ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना चाहते हैं तो ये है स्कॉलरशिप, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना चाहते हैं। लेकिन इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण लोगों का सपना टूट जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे स्कॉलरशिप के बारे में जिस स्कॉलरशिप के द्वारा आप ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .मकुअरी यूनिवर्सिटी इंडिया स्कॉलरशिप। 
आपको बता दें की यह स्कॉलरशिप भारत के उन सभी छात्रों को मिलती है जो मकुअरी यूनिवर्सिटी में अध्ययन करते हैं।

योग्यता: इस स्कॉलरशिप को लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक हो और मकुअरी यूनिवर्सिटी में बैचलर या पोस्टग्रैजुएट कोर्स वर्क डिग्री के लिए ऐकडेमिक और इंग्लिश की जरूरतों को पूरा करता हो।

स्कॉलरशिप की राशि: कोर्स की अवधि के दौरान हर साल छात्र को 10,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दिया जाता है। इसके बारे में आप अधिक जानकारी इसके वेबसाइट  https://admissions.mq.edu.au से प्राप्त कर सकते हैं। 

2 .मेलबर्न रिसर्च। 
आपको बता दें की मेलबर्न रिसर्च स्कॉलरशिप ऐंड ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट रिसर्च ट्रेनिंग प्रोग्राम स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो मास्टर या डॉक्टोरेट लेवल पर रिसर्च कर रहे हैं।

स्कॉलरशिप की राशि: ट्युइशन फीस माफ और हर साल 30,000 डॉलर गुजारा भत्ता दिया जाता हैं। इसके बारे में आप पूरी जानकारी इस https://scholarships.unimelb.edu.au/awards/graduate-research-scholarships वेबसाइट से ले सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment