डाक विभाग में फिर निकली बंपर नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: डाक विभाग में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारतीय डाक विभाग ने नौकरी के लिए फिर एक बार आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार डाक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हैं जो 15 जनवरी तक चलेगी। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2020.

पद का नाम : स्टाफ कार ड्राइवर  

योग्यता :
आपको बता दें की भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा :
भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

चयन प्रक्रिया :
भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन स्किल और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट :
https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/IndiaPostHome.aspx

0 comments:

Post a Comment