न्यूज डेस्क: जो लोग गुजरात में नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड ने विद्युत सहायक (कनिष्ठ सहायक) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2020 तक हैं।
योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीए, बीकोम, बीएससी, बीसीए, बीबीए की डिग्री निर्धारिक की गई है। उम्मीदवारों के स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क :
सामान्य, और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये।
एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा : 35 वर्ष।
आधिकारिक वेबसाइट :
http://www.dgvcl.com/dgvclweb/index.php#

0 comments:
Post a Comment