केंद्र सरकार की नौकरी करने का मिल रहा मौका, 12वीं पास करें आवेदन

सरकारी नौकरी: अगर आप केंद्र सरकार की नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने समाचार पत्र में सीएचएसएस के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2019 से शुरू हो चुकी है। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 3 दिसंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2020

योग्यता:
आपको बता दें की इन पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट होगी।

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो SSC CHSL 2019 भर्ती परीक्षा के लिए 3 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। 
 
ऑनलाइन  आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट : https://ssc.nic.in/

अधिक जानकारी के लिए एसएससी सीएचएसएल 2019 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी गई है। आप इसे पढ़ कर आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें ताकि आवेदन करने में कोई परेशानी ना हो। 

0 comments:

Post a Comment