थायरायड की समस्या से निजात दिला सकता है योग, सात दिन लगातार करें

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में थायराइड की समस्या लोगों को तेजी से बढ़ती जा रही है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ योग के बारे में जिस योग को करके थायराइड की समस्या से निजात पा सकते हैं तथा अपने शरीर को सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
बालासन। 
थायराइड को दूर करने के लिए बालासन सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। इस आसन को करने से तनाव या हाइपरटेंशन की परेशानी से निजात मिलती है। इस आसन को करने से रक्त का संचार पूरे शरीर में सुचारू रूप से होता है। बालासन को करने से सांस की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाता है, जो तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इससे थायराइड भी दूर हो जाती हैं। 

शवासन। 
थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं या इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आप शवासन करें। शरीर को आराम पहुंचाने और मस्तिष्क को शांति देने के लिए शवासन करना बहुत लाभकारी है। उच्च रक्तचाप और अनिद्रा की शिकायत दूर करने में शवासन मदद करता है। इस आसन को करना बहुत आसान है। अगर आप रोजाना सुबह के समय ये आसान करते हैं तो थायराइड की परेशानी दूर हो जाएगी। 

अनुलोम-विलोम। 
सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं। उसके बाद आंखे बंद कर लें और नाक के दाहिने छिद्र को दाहिने हाथ के अंगूठे से बंद करके बांए छिद्र से धीरे-धीरे गहरी सांस लें। फिर नाक के बाएं छिद्र को बाकी अंगुलियों से बन्द करके नाक के दाएं छिद्र को खोलकर धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें। इस प्रक्रिया को लगातार करते हैं। ये भी थायराइड को दूर करने में सहायक होता हैं। इससे इंसान की सेहत भी अच्छी रहती हैं। 

0 comments:

Post a Comment