इन 3 कारणों से बढ़ रहा कैंसर की बीमारी, एक बार जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: नेशनल हेल्थ प्रोफाइल, 2019 द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एनसीडी क्लीनिक ने 2017 से लेकर 2018 के बीच कैंसर के कई मामलों की पहचान की है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1 साल के भीतर 324 फीसदी यानी के पहले के मुकाबले तीन गुणा अधिक कैंसर के केस बढ़े है। जो एक चिंता का विषय हैं। इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने की ज़रूरत हैं ताकि इस बीमारी से छुटकारा मिल सके। 
विशेषज्ञों की माने तो कैंसर का मुख्य कारण बदलती हुई लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, खाने-पीने की आदत, एल्कोहल और तंबाकू का सेवन है। अगर लोगों को इसके बारे में सही तरीकों से जागरूक किया जाएँ तो इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता हैं। 

इस रिपोर्ट में कैंसर के सबसे अधिक केस गुजरात से सामने आए है। 2017 में गुजरात में 3939 कैंसर के पेशेंट पाए गए थे जो कि 2018 में बढ़कर 72,169 तक पहुंच गए। यानि की गुजरात में आम कैंसर के 68,230 केस बढ़े है। गुजरात के बाद इस लिस्ट में कर्नाकट, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का नाम है।

इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए लोगों को स्ट्रेस से बचने की ज़रूरत हैं। साथ ही साथ अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत हैं। भारत में सबसे ज्यादा कैंसर शराब और तंबाकू के सेवन करने से होता हैं। इसलिए इस चीज से दूर रहें। 

0 comments:

Post a Comment