सरकारी नौकरी: अगर आप स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनना चाहते हैं तो इसके लिए भर्तियां हो रही हैं। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 61 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर है।
चयन प्रक्रिया।
उम्मीदवारों को उनकी पात्रता, योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क।
एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये
पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काेई शुल्क नहीं है।
अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये।
पद का नामः पदों की संख्या
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर 61
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाने वाले पद हैं: DGM (ग्रेड D)- 2 पद, AGM (ग्रेड C)- 5 पद और प्रबंधक (ग्रेड B)- 54 पद हैं।
इस पद आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाना होगा। जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment