हेल्थ डेस्क: एक ताजा शोध के अनुसार, जो लोग दिन में तीन या इससे अधिक बार अपने दांतों की सफाई करते हैं। उनमे दिल की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ ही साथ इनके दिल की कार्य प्रणाली भी अच्छी रहती हैं। साथ ही हार्ट बीट के अनियमित होने का खतरा भी इस तरह ब्रश करने से घट जाता है।
यूरोपियन जनरल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियॉलजी में प्रकाशित ताजा रिसर्च के अनुसार, शोध में साबित हुआ कि ओरल हाइजीन और दिल की सेहत के बीच सीधा-सा संबंध है। इसलिए सभी व्यक्ति को दिन में तीन बार ब्रश करना चाहिए।
इस रिसर्च को कोरियन नैशनल हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा करीब 16 लाख लोगों से प्राप्त डेटा के आधार पर प्रकाशित किया गया। जिन लोगों पर यह शोध किया गया उन सभी की उम्र 40 से 79 साल के बीच रही। इस दौरान इन सभी लोगों की जांच उनकी हाइट, वेट, बीमारियों, लाइफस्टाइल, ओरल हेल्थ हाइजीन और की तरह के लैबोरेट्री टेस्ट किए गए। जिससे ये साबित हो पाया।
शोधकर्ताओं ने बताया की 3 बार ब्रश करने से सबजिवलिंग बायोफिल्म में बैक्टीरिया बहुत तेजी से घट जाते हैं। ये वो बैक्टीरिया होते हैं जो दांतों और मसूड़ों के बीच के स्पेस में पनपते हैं। ये बैक्टीरिया अलग-अलग तरह से हार्ट के संपर्क में आ जाने पर अनेक बीमारियों की वजह बनते हैं। इससे दिल की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। साथ ही साथ इंसान हार्ट अटैक का शिकार हो जाता हैं।
शोधकर्ताओं का कहना था की जो लोग तीन बार या उससे अधिक ब्रश करते हैं। तो इससे उनके दांत में हार्ट को नुकसान करने वाला बैक्टीरिया जन्म नहीं लेता हैं। जिससे दिल सेहतमंद रहता हैं।

0 comments:
Post a Comment