न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार सरकार की नौकरी करना चाहते हैं। उनको बता दें की बिहार सरकार ने परिवहन विभाग के अंतर्गत इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर (प्रवर्तन अवर निरीक्षक) के पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और सिर्फ इसके आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं जो 6 जनवरी 2020 तक चलेगी।
पदों का नाम : इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर
पदों की संख्या :
यह भर्ती 212 पदों पर निकाली गई है। जिसमें जनरल, EWS, SC, ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए सीट रिजर्व है।
योग्यता :
इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थानों से ग्रेजुएशन की हो वह इस पद पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क :
OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है
वहीं SC/ST/PH उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देनी होगी।
महिलाओं के लिए आयु:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम 21 और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गयी हैं।
पुरुष उम्मीदवार की आयु:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम 21 और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए।
जो लोग इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment