न्यूज डेस्क: सर्दियों के इस मौसम में बहुत से लोग च्यवनप्राश खाना पसंद करते हैं ताकि उनके शरीर में गर्माहट बनी रहें। साथ ही साथ उनका शरीर स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रह सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे किचन में रखी कुछ ऐसी चीज के बारे में जो च्वनप्राश से भी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .सर्दियों के दिनों में अगर आप च्यवनप्राश का सेवन नहीं कर पाते हैं तो आप शहद और अदरक को एक साथ मिलाकर इसका सेवन करें। ये च्वनप्राश से भी ज्यादा गर्माहट देगी। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और शरीर में बीमारी होने के चांस कम जायेंगे।
2 .सर्दियों के दिनों में कच्चे लहसुन को घी में धून कर रोजाना उसका सेवन करें। ये आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इससे ठंड करने के चांस कम जाएंगे। साथ ही साथ आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।
3 .आंवला को शहद के साथ गर्म करके सुबह शाम उसका सेवन करें। इससे शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहेगी। साथ ही साथ पाचन तंत्र सही तरीकों से काम करेगा इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी और ठंड लगने की सम्भावना कम जाएगी।
4 .सर्दियों के दिनों में हल्दी को एक गिलास गर्म दूध में डालकर उसका सेवन करें। ये आपको च्वनप्राश से भी ज्यादा फायदा देगा। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा तथा सर्दी खासी की बीमारी नहीं होगी और शरीर सेहतमंद रहेगा।
5 .दालचीनी को शहद के साथ मिलाकर उसका सेवन करने से भी शरीर को गर्माहट मिलती हैं। इससे शरीर में बीमारी होने की सम्भावना काम जाती हैं और इससे इंसान का शरीर बीमारियों से मुक्त रहता हैं।

0 comments:
Post a Comment