पीनिस से जुड़ी इन समस्याओं को ना करें नजरअंदाज, पुरुष जरूर पढ़ें

हेल्थ डेस्क: यूरॉलजिस्ट डेविड कॉफमैन के अनुसार, पीनिस से जुड़ी कुछ ऐसी ही समस्याएं हैं जो पुरुषों के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। इन समस्याओं के बारे में सभी पुरुषों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि पुरुष खुद का ख्याल रख सकें। तो आइये इसके बारे में जानते  से। 
1 .डेविड कॉफमैन के अनुसार पीनिस में कहीं टेढ़ापन या झुकाव दिखे तो यह Peyronie's disease हो सकती है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीनिस के अंदर मौजूद फाइब्रस स्कार टिशू टेढ़ा हो जाता है। इसकी वजह से इरेक्शन के दौरान काफी दर्द होता है। इसलिए ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेना उचित माना जाता हैं। 

2 .पीनिस पर अगर खुजली हो और रैश पड़ जाए तो इसे नजरअंदाज न करें। यह इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। इससे पीनिस में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। इसलिए ऐसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से  संपर्क करें। 

3 .अगर किसी पुरुष के सीमन में ब्लड नजर आए तो यह हिमेटोस्पर्मिया हो सकता है। इसे एक मेडिकल इमर्जेंसी मानी जाती है, जिसमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके। 

4 .पीनिस पर किसी तरह की फुंसी या पिंपल दिखाई दे तो यह खतरनाक हो सकता है। क्योंकि या एचपीवी हो सकता है जोकि संक्रमण से फैलता है या फिर स्किन कैंसर के कारण भी ऐसी समस्या होती हैं। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज ना करें। 

5 .अगर किसी पुरुष के पेनिस में सूजन हो तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक ये पुरुषों के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

0 comments:

Post a Comment