दांत के दर्द से राहत देंगे घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके दांतों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे खाना खाने में भी दिक्कत होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय से दांत के दर्द दूर हो जायेंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
लहसुन। 
लहसुन अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने की भी क्षमता रखता है और पेनकिलर का भी काम करता है। लहसुन की एक कली को पील लें और इस पेस्ट को मसूड़े या दांत पर लगाएं। इससे दांतों के दर्द दूर हो जाएंगे। 

लौंग। 
आयुर्वेद के अनुसार दांत में दर्द से राहत देने के लिए लौंग भी काफी कारगर है। इसे मुंह में दबाए रखें। दर्द से राहत मिलेगी तथा मसूड़ों का सूजन भी कम हो जायेगा। 

टी बैग। 
टी बैग को गर्म पानी में उबले हुए पानी में डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे निकालें जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो उस जगह पर लगाएं जहां दर्द हो रहा है। इससे दर्द से राहत मिलेगी और कुछ देर में दर्द भी दूर हो जायेगा। 

नमक। 
आयुर्वेद के अनुसार दांत के दर्द को दूर करने में नमक भी कारगर साबित होता हैं। आप गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर उस पानी को कुछ देर मुंह में रखें और कुल्ला कर लें। इससे दांतों के दर्द दूर हो जाएंगे तथा मसूडा भी स्वस्थ रहेगा।  

0 comments:

Post a Comment