आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिन्हे मां बनने में परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले कुछ ऐसे चीजों के कमी के बारे में जिन चीजों की कमी होने से महिलाओं को माँ बनने में परेशानी होती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .विटामिन डी की कमी : अगर किसी महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी हैं तो इससे महिलाओं को माँ बनने में परेशानी हो सकती हैं। क्यों की विटामिन डी की कमी होने से महिलाओं की प्रजनन शक्ति कमजोर हो जाती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .फोलिक एसिड की कमी : शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने से बच्चेदानी में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता खराब हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को मां बनने में परेशानी होती हैं। इसलिए अगर कोई महिला बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं तो उन्हें फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
3 .विटामिन ई की कमी : शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर महिलाओं की प्रजनन शक्ति कमजोर हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को मां बनने में परेशानी होती हैं। साथ ही साथ महिलाओं के दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए महिलाओं को विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सके।

0 comments:
Post a Comment