न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय भारतीय बन चुके हैं। पूरी दुनिया में लोग सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी को देखना और उन्हें सुनना पसंद करते हैं। आज के समय में मोदी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जानें वाले व्यक्ति भी हैं।
ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म यू गव ने इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा हासिल करने वाले शीर्ष 20 महिला और पुरुषों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय महिलाओं में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले पायदान पर हैं। वहीं सभी भारतीय के लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे हैं। जबकि अमिताभ बच्चन दूसरे पायदान पर हैं।
आपको बता दें की इस सूची में शाहरुख खान, सलमान खान को भी जगह दी गई है। वहीं, बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस सूची में हैं। लेकिन इन सभी लोगों पर प्रधानमंत्री मोदी भारी नजर आ रहें हैं।
इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म यू गव के रिपोट के अनुसार सूची में राजनीति, खेल, हॉलीवुड, बॉलीवुड, खिलाड़ी, निवेशक, धर्मगुरु तक हर क्षेत्र के लोगों को स्थान दिया गया है। और लोगों के पसंद के बारे में जानने की कोशिश की गयी हैं।
0 comments:
Post a Comment