न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले कमजोर हुई हैं। इसमें सुस्ती देखि जा रही हैं। जिसके कारण बहुत से लोग मोदी सरकार के आर्थिक नीति की आलोचना कर रहें। इसके लिए सरकार वैश्विक सुस्ती को जिम्मेदार मान रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे मोदी सरकार के कुछ आर्थिक उपलब्धियों के बारे में ताकि इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिल सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
महंगाई कंट्रोल।
वैश्विक रेटिंग एजेंसियां और विश्व बैंक के एक रिपोट बताती हैं की भारत में महंगाई अप्रैल 2018 में यह 3.18 प्रतिशत पर थी जबकि अप्रैल 2017 में यह 3.85 प्रतिशत पर थी। इस तरह देखा जाए तो साफ प्रतीत होता है कि मोदी सरकार महंगाई को कम करने और महंगाई दर को यथावत रखने में कामयाब रही। ये सरकार की बड़ी उपलब्धियां मानी जा सकती हैं।
आर्थिक स्वतंत्रता
आपको बता दें की अमेरिकी थिंक टैंक ‘द हेरिटेज फाउंडेशन’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में आर्थिक स्वतंत्रता के इंडेक्स में भारत में काफी सुधार आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इंडेक्स में भारत ने 13 अंकों की छलांग लगाई है।
विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि।
मोदी सरकार में देश का विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार वृद्धि हुयी हैं। यह 379.31 अरब डॉलर की रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गया।
वर्ल्ड वैल्थ रिपोर्ट।
मोदी सरकार के आर्थिक नीतियों के कारण दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। देश की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है। इस सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर काबिज है।

0 comments:
Post a Comment