हेल्थ डेस्क: काबुली चने इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी होता हैं। इसमें कई तरह के ऐसे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां काबुली चने खाने से दूर होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .काबुली चना को फाइबर का बड़ा स्रोत माना जाता है। यह हमारी भूख नियंत्रित करता है तथा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। इसे खाने के काफी समय बाद भी आपका एनर्जी लेवल हाई रहता है, जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। इससे मोटापा की बीमारी दूर हो जाती हैं।
2 .काबुली चने शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक होते हैं। यह हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाकर किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। इससे किडनी संबंधित बीमारी दूर रहती हैं और किडनी सही तरीकों से कार्य करती हैं।
3 .यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायक होता है। इसके सेवन करने से से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। साथ ही साथ हार्ट अटैक आने के चांस कम जाते हैं। इससे हार्ट की कार्य प्रणाली बेहतर रहती हैं।
4 .हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए काबुली चना खाना बहुत लाभदायक होता है। चने में मौजूद पोटाशियम और मैग्नीशियम की शरीर में ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं।
5 .काबुली चने में फीटो-न्यूट्रिएंट, उच्च प्रोटीन और विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कब्ज, एसिडिटी, अपचन आदि आंत में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। इससे पेट संबंधित किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती हैं।
0 comments:
Post a Comment