न्यूज डेस्क: जब हम नयी गाड़ी लेते हैं तो इसके नंबर प्लेट पर A/F लिखा होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इसका मतलब क्या हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे A/F के बारे में ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
क्या है A/F:
A/F का मतलब होता है "Applied For" इसका मतलब यह है कि गाड़ी के मालिक ने गाड़ी के नए नंबर के लिए अप्लाई किया हुआ है और जब तक गाड़ी का परमानेंट नम्बर नही मिल जाता है तब तक उसको नम्बर प्लेट पर A/F या Applied For लिखने की छूट दी गयी है। लेकिन इसके लिए सरकार के द्वारा कुछ नियम भी बनाये गए हैं। जिसके बारे में सभी व्यक्ति को सही जानकारी होनी चाहिए।
A/F से जुड़ी कुछ जरुरी बातें।
1 .आपको बता दें की क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अधिकारी (RTO) ने आपको A/F लिखने की सुविधा सिर्फ उस अवधि तक के लिए दी है जब तब कि आपको परमानेंट रजिस्ट्रेशन नम्बर नही मिल जाता है। जैसे ही आपको परमानेंट नम्बर मिलता है आपको अपनी गाड़ी पर A/F की जगह परमानेंट नम्बर लिखवाना होगा।
2 .यदि आप A/F लिखी नंबर प्लेट की गाड़ी को एक सप्ताह से अधिक तक चलाते हो तो ऐसा करना गैर कानूनी हैं। इसपर करवाई भी हो सकती हैं।
3 .बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाला वाहन चलाना एक अपराध है। केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR), पंजीकरण के बिना वाहन चलाने की अनुमति नहीं देते हैं। A/F लिखवाकर गाड़ी चलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा आप भूलकर भी ना करें।
0 comments:
Post a Comment