बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम का खतरा, आजमाएं ये सावधानियां

जब मौसम में बदलाव होने लगता हैं तो इससे इंसान को सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं और उनके शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ सावधानियों के बारे में जिन सावधानियों को आजमा कर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से बच सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .इस बदलते मौसम में ठंडी चीजों से परहेज करें। खासतौर पर थोड़ा-सा गर्मी महसूस होने पर आइसक्रीम कतई न खाएं। ठंडा पानी और दही खाने से भी परहेज करें। क्यों की एकदम से ठंडा पानी पीने से गला खराब हो सकता है और छाती की जकड़न बढ़ सकती है। साथ ही साथ सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती हैं। इस लिए ये सावधानियां जरूर आजमाएं।

2 .इस बदलते मौसम में गुनगुना पानी ही पिएं। पानी की मात्रा बढ़ा दें और खूब पानी पिएं ताकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और आप फ्लू से बच सकें। साथ ही साथ सर्दी-जुकाम की समस्या आपके से दूर रह सके। इस बात का सदैव ख्याल रखें।

3 .इस मौसम में बाहर का खाना भूलकर भी ना खाएं। क्यों की बाहर के खाने से आपको पेट खराब हो सकता है और सर्दी-जुकाम का संक्रमण बढ़ सकता है। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं तथा आपके शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले सकती हैं। इसलिए इस बदलते मौसम में आप इन सावधानियों को जरूर आजमाएं ताकि आपकी सेहत अच्छी रह सके।

0 comments:

Post a Comment