न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान साइंस में बहुत से लोग इंजीनियरिंग मेडिकल की तैयारी ऑनलाइन के द्वारा करते हैं और अपने जीवन में बड़ी कामयाबी भी प्राप्त करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे एप्स के बारे जिस एप्स की मदद से आप इंजीनियरिंग मेडिकल की तैयारी ऑनलाइन के द्वारा कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आस्क आइआइटियंस।
इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह उपयोगी एप्लिकेशन है। यहां पर सिलेबस के साथ क्वेश्चन बैंक भी दिए गए हैं। इसमें जेईई मेन एग्जाम में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर किया गया है। स्टूडेंट्स यहां पर डेली प्रैक्टिस में भी हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही, सवालों को सॉल्व करने के लिए विजुअलाइजेशन तकनीक के बारे में सीख सकते हैं। इसलिए आप इस एप्स के द्वारा इंजीनियरिंग की तैयारी अच्छी तरह से कर सकते हैं।
केमिस्ट्री फॉर्मूला।
इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए यह एप्स सबसे कारगर हैं। आप केमिस्ट्री से जुड़े फॉर्मूलों का रिवीजन करने के लिए इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें फिजिकल केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को कवर किया गया है। इसमें पीरियॉडिक टेबल, मोल कॉन्सेप्ट, एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग, केमिकल इक्विलिब्रियम आदि को कवर किया गया है। ये आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
फिजिक्स फॉर्मूला।
फिजिक्स से जुड़े फॉर्मूले को याद रखने के लिए यह उपयोगी हो सकता है। यह भी इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए है। इसमें फिजिक्स से जुड़े लगभग सभी टॉपिक्स को कवर किया गया है। आप इसे डाउनलोड करके ऑनलाइन तैयारी कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment