कब्ज और गैस से फौरन राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो कब्ज और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को को आजमा कर आप कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .काली मिर्च गैस और कब्ज की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस और कब्ज होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।

2 .पेट में अगर गैस और कब्ज हो रही हो तो लहसूस भी फौरन राहत पहुंचाता है। गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। इससे पेट में कब्ज बनना भी कम जाता हैं। इसलिए आप इस घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं।

3 .अगर आपके पेट में गैस और कब्ज की समस्या होती हैं तो अदरक के टुकडे को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए इससे फौरन राहत मिलेगी। इससे कब्ज और गैस की समस्या ख़त्म हो जाएगी। साथ ही साथ आपका शरीर भी सेहतमंद रहेगा।

4 .गैस और कब्ज की समस्या है तो ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इससे गैस की समस्या में राहत मिलती है। साथ ही साथ पेट में कब्ज बनने की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए आप इस घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment