पेट कम करना है, तो जानें क्या खाएं, क्या न खाएं

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने पेट को कम करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती हैं की वो कौन सा चीज खाएं और कौन सा चीज न खाएं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीज के बारे में जिस चीज को पेट कम करने के लिए खा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
क्या खाएं। 
1 .मोटापा घटाना है तो विटामिन को आहार में शामिल कीजिए। नट्स, फल और पत्तेदार सब्जियां खाएं। विटामिन सी जैसे नीबू, अमरूद, संतरा पपीते का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि वजन कम करना चाहते हैं। यह फैट बर्न करता है।

2 .वजन कम करना है तो अच्छा वसा युक्त आहार लें। सरसों का तेल, राइसब्रान तेल, जैतून का तेल, तिल तेल, मूंगफली तेल आदि भोजन के लिए इस्तेमाल करें। लेकिन ट्रांस फैट से बचे।

3 .रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आप अपने लक्ष्य को जल्दी पा सकते हैं।

4 .रात को डिनर के बाद चेरी खाएं। इसको खाने से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

5 .वजन घटाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। सुबह के नाश्ते के पहले और सोने से पहले इसे ले सकते हैं।

6 .शहद लें क्योंकि इसमें मौजूद आवश्यक हार्मोन भूख को दबाने और वजन घटाने में सहायता के लिए जाने जाते हैं।

क्या न खाएं। 
1 .शुगर वाले ड्रिंक्स अवॉइड करें। इसमें बहुत अधिक स्वीटनर्स होते हैं।

2 .बाहर का खाना न खाएं क्योंकि एक दिन का बाहर का खाना आपके पूरे टारगेट को गड़बड़ा सकता है।

3 .लोग वजन घटाने के लिए दही का सेवन ज्यादा करते हैं, लेकिन ज्यादा सेवन घटते वजन में बाधा बन सकता है।

4 .फ्रूट जूस में पूरा फ्रूट कम ही होता है। यह प्रोसेस्ड होते हैं और चीनी से भरपूर होते हैं। कोई फायबर नहीं होता है।

5 .समोसे, मोमोज़ हो या नूडल्स में मैदा होता है जिसमें कोई फाइबर नहीं होता है। यह रिफाइंड आटा है जो आपका वजन बढ़ाता है।

6 .डीप फ्राइड चीजें न खाएं। यह वेट बढ़ाएगा।

0 comments:

Post a Comment