न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के जंग को जितने के लिए दुनिया के कई लोग दानवीर की भूमिका निभा रहें हैं। ताकि मानव जाती का रच्छा किया जा सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के सबसे बड़े दानवीर के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
बिल गेट्स।
सूचना तकनीक क्रांति के दौर के सबसे सफल उद्यमी, बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया है। उन्होंने कई बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी का खिताब हासिल किया है। वर्ष 1999 के बाद से, गेट्स ने वॉरेन बफेट के साथ अपना पैसा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में लगाया जो कि दुनिया के अग्रणी परोपकारी संगठनों में से एक है। यह मुख्य रूप से वैश्विक स्वास्थ्य सेवा, गरीबी, शिक्षा और सामान्य लोगों तक सूचना प्रौद्योगिकी की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस समय वह 35.8 बिलियन डॉलर के दान के साथ दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी बने हुए हैं।
वॉरेन बफेट।
दुनिया के सबसे धनी लोगों में से एक, वॉरेन बफेट भी अरबपति परोपकारी लोगों की सूची में सबसे उदार में से एक हैं। अपनी व्यक्तिगत मितव्ययिता, और लगातार सफल निवेश सलाह के लिए जाने जाने वाले बफेट ने बिल गेट्स के साथ आर्थिक संकट के दौर में अमेरिकी अरबपतियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। 34 बिलियन डॉलर के दान के साथ वह इस समय दुनिया के दूसरे सबसे बड़े परोपकारी हैं।
ली का-शिंग।
हांगकांग के बड़े बिजनेस मैग्नेट के रूप में चर्चित शिंग एक निवेशक और परोपकारी भी है। जून 2019 में प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक वह दुनिया के 30वें सबसे अमीर व्यक्ति है, जिनकी अनुमानित शुद्ध संपत्ति 29.4 बिलियन डॉलर है। सीके हचिंग्सन के अध्यक्ष से मई 2018 में रिटायर होने के बाद वह इसके वरिष्ठ सलाहकार हैं। यह कंपनी एशिया और यूरोप में ब्यूटी एंड हेल्थ क्षेत्र की बड़ी प्लेयर है। 10.7 बिलियन डॉलर के दान के साथ वह इस लाई सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
एंड्रयू कार्नेगी।
इतिहास के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक, कार्नेगी हॉल के नाम से चर्चित एंड्रयू कार्नेगी का लगभग एक सदी पहले निधन हो चुका है, लेकिन अभी भी दुनिया के बड़े परोपकारियों की सूची में उनका नाम है। स्कूल—कॉलेज के लिए उदारतापूर्वक दान देने वाले कार्नेगी अपने अंतिम 20 साल अपनी संपत्ति का 90 फीसदी हिस्सा दान देने में बिताया। 9.5 बिलियन डॉलर के दान के साथ वह अभी इस सूची में चौथे नंबर पर हैं।
अजीम प्रेमजी।
अजीम प्रेमजी 24 जुलाई 1945 को जन्मे भारतीय बिजनेस टाइकून, निवेशक, इंजीनियर और परोपकारी इस समय विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। उन्हें अनौपचारिक रूप से भारतीय आईटी उद्योग बादशाह भी कहा जाता है। अक्टूबर 2019 में वह 7.2 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ भारत में दसवें सबसे अमीर व्यक्ति थे। वर्ष 2013 में, उन्होंने द गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर करके अपने धन का कम से कम आधा हिस्सा देने पर सहमति व्यक्त की थी। करीब 8 बिलियन डॉलर के दान के साथ वह सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं।
0 comments:
Post a Comment