दिल्ली समेत पूरे देश में संकट गहराया, तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

न्यूज डेस्क: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,251 हो गई है। इनमें से 102 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं मरनेवालों की संख्या 32 हो गई है। सोमवार को 217 मामले सामने आए। 
लॉकडाउन के दौरान आयोजित हुए तब्लीगी मरकज दिल्ली समेत पूरे देश में संकट गहरा गया है। इसमें शामिल छह लोगों की सोमवार को तेलंगाना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह निजामुद्दीन तबलीगी मरकज में शामिल कुछ लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इस कार्यक्रम में चीन, यमन, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इंग्लैंड के 100 से अधिक लोग मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, इस मरकज में शामिल होने के लिए कई देशों से भी लोग आए थे। उन्हें क्वारंटाइन के लिए कहा गया है। करीब 60 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकनायक अस्पताल में निजामुद्दीन से 35 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है।

लॉकडाउन के दौरान आयोजित हुए तब्लीगी मरकज दिल्ली समेत पूरे देश में संकट गहरा गया है। इसमें शामिल छह लोगों की सोमवार को तेलंगाना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरकज में शामिल होने 15 मार्च के बाद भी यहां विदेशी मरकजी आते रहे। इस कार्यक्रम में चीन, यमन, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इंग्लैंड के 100 से अधिक लोग मौजूद थे। लॉकडाउन होने तक यहां 1500 लोग मौजूद थे। 

कोरोना वायरस (COVID-19)को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को तोड़ना दिल्ली के लोगों पर भारी पड़ सकता है। रविवार को कोरोना के मामलों में अचानक आई वृद्धि से संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह निजामुद्दीन तबलीगी मरकज में शामिल कुछ लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। 

0 comments:

Post a Comment