न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के कारण यूपी में स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल काफी लंबे समय से बंद हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की यूपी में स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल को खोला जा सकता हैं। इसको लेकर यूपी सरकार ने अनुमति दे दी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर कंटेनमेंट जोन के बाहर 15 अक्टूबर से स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसको लेकर सरकार ने गाइडलाईन भी जारी किया हैं। इसी गाइडलाईन को पालन करते हुए इन चीजों को खोला जायेगा।
वहीं यूपी में सामाजिक, शैक्षिक, खेल मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एव अन्य सामूहिक गतिविधियों की इजाजत भी दे दी गई है। लेकिन इस दौरान लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना होगा।
यूपी सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन के मुताबिक राज्य में 31 अक्टूबर तक कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ किया जायेगा। लोगों को इन इलाकों में किस तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी। ये पहले की तरह लागू रहेगा।

0 comments:
Post a Comment