न्यूज डेस्क: बिहार में एकबार फिर नौकरियों की बरसात हो रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) ने 4600 से ज्यादा पदों पर भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण : बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) ने राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 4600 से ज्यादा पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर 2020 से शुरू हो चुकी है जो 2 नवंबर 2020 तक चलेगी।
उम्मीदवारों की योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विवि से पीजी डिग्री के साथ यूजीसी नेट क्वालिफाइड होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) के आधिकारिक वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया : बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन अंकों से किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment