न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में अनलॉक 5 की गाइडलाईन जारी कर दिया हैं। इस गाइडलाईन के तहत कुछ चीजों में छूट दी गई हैं तो वहीं कुछ चीजों को बंद रखने का फैसला लिया गया हैं। आज इसी में जानने की कोशिश करेंगे उत्तर प्रदेश के अनलॉक 5 गाइडलाईन के बारे में।
उत्तर प्रदेश में अनलॉक 5 की गाइडलाइंस जारी, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद।
1 .उत्तर प्रदेश में कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक राजनीतिक सांस्कृतिक सामाजिक शिक्षित मनोरंजन के आयोजनों को भी 100 व्यक्तियों के साथ अनुमति दी गई हैं।
2 .उत्तर प्रदेश में कंटेनमेंट जॉन के बाहर सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स 50% दर्शकों के साथ 15 अक्टूबर से खुल सकेंगे।
3 .जारी गाइडलाईन के मुताबिक यहां के सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे।
4 .आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में स्विमिंग पूल को भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 15 तारीख से खोलने की अनुमति दी गई हैं।
5 .उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से मनोरंजन पार्क को भी खोलने की अनुमति दी गई हैं।
6 .उत्तर प्रदेश में किसी बंद कमरे में 50% लेकिन अधिकतम 200 व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम की अनुमति दी गई हैं।

0 comments:
Post a Comment