न्यूज डेस्क: यूपी में मार्च महीने से स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद हैं। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही हैं की योगी सरकार ने स्कूल और कोचिंग खोलने की अनुमति दे दी हैं।
खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से स्कूल और कोचिंग संस्थान खोले जा सकते हैं। अनलॉक-5 गाइडलाईन के तहत यूपी में स्कूल खोलने की इजाजत दी गई हैं। लेकिन छात्रों को स्कूल आने से पहले अपने अभिभावकों से इजाजत लेनी पड़ेगी।
आपको बता दें की यूपी के सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। इसको लेकर यूपी सरकार की ओर से बहुत जल्द सावधानी गाइडलाइन जारी किया जायेगा। इसका पालन सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान को अनिवार्य रूप से करना होगा।
सरकारी आदेश के मुताबिक राज्य में ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही साथ फिलहाल ऑनलाइन के द्वारा पढ़ाई जारी रखी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment