न्यूज डेस्क: बिहार में अनलॉक-5 को लेकर गाइडलाईन जारी कर दिया गया हैं। इस गाइडलाईन के तहत लोगों को कुछ छूट दी गई हैं तो वहीं कई चीजों को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे अनलॉक-5 के बारे में ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी हो सके । तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .बिहार के के सभी कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन पहले की तरह जारी रहेगा। इसे 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
2 .जारी आदेश के मुताबिक बिहार में 15 अक्टूबर से 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को खोलने की मंजूरी दी गयी हैं।
3 .जारी गाइडलाईन के मुताबिक बिहार में स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने की इजाजत दी गई हैं।
4 .बिहार में स्कूल और कोचिंग संस्थानों को 15 अक्टूबर के बाद खोला जा सकता हैं। लेकिन इसके लिए छात्रों को अभिभावकों से इजाजत लेनी होगी।
5 .बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि गृह मंत्रालय द्वारा 30 सितम्बर को जारी अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस का सूबे में यथावत पालन किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment