न्यूज डेस्क: एक अक्टूबर से गाड़ी चलाने वालों के लिए एक नया नियम लागू हो गया हैं। जिस नियम का पालन सभी व्यक्ति को करना है। अगर आप इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो इससे आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो सकता हैं और आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 19, 21 के अनुसार टैक्सी में अधिक सवारी बैठना, सवारी के साथ दुर्व्यवहार, स्टाप पर उन्हें नहीं उतारना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन बेवजह धीरे चलाना, ट्रक के केबिन व पीछे सवारी बैठना,रुकने का इशारा करने के बावजूद वाहन नहीं रोका, बस में सिगरेट पीना आदि हरकत करने पर ड्राइवर के खिलाफ सख्त कारवाई होगी। उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता हैं। ड्राइवर को अब इस बात का ध्यान रखना होगा।
बता दें की अगर आप पुलिस-यातयात अधिकारी से दुर्व्यवहार करते हैं और गाड़ी रुकवाने पर नहीं रोकते हैं तो ड्राइवर के व्यवहार का ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। साथ ही साथ उनका डाइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया जायेगा।
खबर के मुताबिक उपद्रव करने वाले लोग, जनता के लिए खतरा पैदा करने वाले लोग और वाहन चोरी करने वाले लोगों का भी ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होगा। ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइवर की पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

0 comments:
Post a Comment