न्यूज डेस्क: 11 मई 1998 को भारत ने जब परमाणु परीक्षण किया था तो पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था। एक रिपोट की मानें तो दुनिया ने पहली बार भारत की ताकत देखी थी। भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन बमों का सफल परीक्षण किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक ये परीक्षण देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में हुआ था। लेकिन ये उनके लिए इतना आसान नहीं था। क्यों की परमाणु परीक्षण के फैसले को लेकर देश में भी विपक्षी दलों ने उनपर निशाना साधा था।
खबर के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया को ये साफ संदेश दिया कि "ये भारत बदला हुआ भारत है, दुनिया से आंख मिलाकर और हाथ मिलाकर चलना चाहता है। किसी प्रतिबंध से झुकेगा नहीं और शांति और सुरक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा."
अमेरिका सहित दुनिया भर के देशों को भारत ने अपनी ताकत दिखाई थी। इसके बाद भारत की गिनती दुनिया के उन महाशक्तियों में होने लगी जिनके पास परमाणु हथियार था। भारत के इस ताकत से पड़ोसी देश चीन और पाक में आफत आ गई थी। क्यों की भारत एक सुपरपावर देश बन गया था।
0 comments:
Post a Comment