आर्मी पब्लिक स्कूल में 10वीं-12वीं के लिए भर्तियां, जल्द करें आवेदन

 

उत्तर प्रदेश।

आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आवेदन करें।

पदों का विवरण : आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद में  विशेष शिक्षक,  विज्ञान प्रयोगशाला सहायक,  समूह - डी, और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 8 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : विशेष शिक्षक के लिए योग्यता बीएड होनी चाहिए। विज्ञान प्रयोगशाला सहायक,  समूह - डी के लिए योग्यता 10वीं-12वीं पास होनी चाहिए। जबकि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए योग्यता स्नातक के साथ बीएड होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2020 तक निर्धारित हैं। इससे पहले आप आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार पहले आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें। इसके बाद नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। फिर दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://armypublicschoolalld.org/?AspxAutoDetectCookieSupport=1

0 comments:

Post a Comment