सीएम नीतीश ने रातों रात लिया फैसला, ऐसे कर्मचारी होंगे बर्खास्त

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए सीएम नीतीश ने सख्त आदेश दिए हैं। साथ ही साथ कहा है की बिहार में नौकरी कर रहे सभी भ्रष्ट अफसर और कर्मचारी बर्खास्त होंगे और उनपर क़ानूनी कारवाई भी की जाएगी।

खबर के मुताबिक बिहार सरकार तमाम विभागों में सभी स्तर के भ्रष्ट कर्मचारियों पर एक्शन ले सकती हैं। बता दें की सरकार ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर रही हैं जो आय से अधिक संपत्ति रखते हैं। इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो सकती हैं।

बता दें की तीन एजेंसियों निगरानी ब्यूरो, विशेष आर्थिक इकाई (एसवीयू) और आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) बिहार मे अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चला रही हैं। बहुत जल्द कई कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा सकता हैं और  कारवाई भी हो सकती हैं।

बिहार सरकार ने इन एजेंसियों को काम में तेजी लाने को कहा है तथा घूसखोर कर्मचारियों पर कारवाई करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद जांच एजेंसी एक्शन में आ गई है और भ्रष्ट कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment